Connect with us

उत्तराखंड दर्शन

चारधाम यात्रा की तिथि नजदीक आते ही तैयारियां हुई और तेज, स्वास्थ्य सचिव ने लिया जायजा

चमोली। चारधाम यात्रा शुरू होने में अब कुछ ही दिन शेष बचे हैं। ऐसे में तैयारियों को अंतिम रूप देने की कवायद तेज हो चली है। इसके लिए शुक्रवार को स्वास्थ्य सचिव ने यात्रा मार्ग का जायजा लिया।

सचिव स्वास्थ्य ने हेमकुंड साहिब यात्रा के मुख्य पड़ाव गोविंदघाट पहुंचकर भी व्यवस्थाओं का जायजा लिया,20 मई से शुरू होने जा रही। श्री हेमकुंड साहिब यात्रा का मुख्य पड़ाव गोविंदघाट है।देश-विदेश से आने वाली सिख संगत यही से हेमकुंड साहिब धाम की यात्रा को शुरू करते हैं

यात्रा मार्ग पर उचित स्वास्थ्य सुविधाओं को देखते हुए सचिव स्वास्थ्य गोविंदघाट पहुंचे। जहां उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इसके साथ ही हेल्थ एटीएम के जरिए लोगों को उचित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने के भी निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखंड दर्शन

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page