Connect with us

उत्तराखण्ड

कालागढ़ हाथीशाला में बीमार हथिनी की हुई मौत

कालागढ़ हाथीशाला में बीमार हथिनी की हुई मौत

रामनगर। कार्बेट टाइगर रिजर्व के अन्तर्गत कालागढ रेंज स्थित हाथीशाला में रह रही एक हथिनी की लंबी बीमारी के बाद मौत हो गई। सीटीआर प्रशासन ने हथिनी के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को नष्ट कर दिया। जानकारी के अनुसार कालागढ़ की हाथीशाला में करीब दो वर्षीय इस हथिनी के लंबे समय से बीमार होने पर उसका इलाज वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी डॉ. दुष्यन्त शर्मा की देख-रेख में किया जा रहा था। लेकिन उसकी हालत सुधार की बजाय लगातार बिगड़ती जा रही थी। इसी स्थिति में शुक्रवार की सुबह लगभग चार बजे हथिनी ने दम तोड़ दिया। हथिनी की मौत की खबर उच्चाधिकारियों को दी गयी। जिसके बाद विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में निर्धारित नियमानुसार हथिनी के शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसका विसरा व आंतरिक अंगो के सैम्पल को परीक्षण हेतु आईवीआरआई इज्जतनगर बरेली भेजा गया। बाद में शव को नियमानुसार नष्ट करने की कार्यवाही की गई। इस दौरान मौके पर कार्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डॉ. धीरज पाण्डे, डा. दुष्यन्त शर्मा, डॉ. राहुल सती, डॉ. आयुष उनियाल, रेंज अधिकारी नन्द किशोर रूवाली, एनजीओ सदस्य विरेन्द्र अग्रवाल, वाइल्ड लाईफ वेलफेयर फाउण्डेशन, नन्दन सिंह अधिकारी, प्रकाश चन्द्र मठपाल, हाथी कैम्प प्रभारी ललित मोहन चौधरी आदि उपस्थित रहे।

More in उत्तराखण्ड

You cannot copy content of this page