Connect with us

उत्तराखण्ड

दर्दनाक- पेड़ से टकराकर बाइक दुर्घटनाग्रस्त, आईटी कंपनी के इंजीनियर की मौत 

देहरादून। राजपुर क्षेत्र के धौरणपुल के पास देर रात अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में बाइक सवार आईटी कंपनी में इंजीनियर की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा देर रात करीब 1.30 बजे हुआ। राजपुर  थाना  पुलिस को सूचना मिली की एक बाइक संख्या एचपी 71ए 1320 धौरणपुल के पास पेड से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। जिसमें मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया हैं। इस सूचना पर राजपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची तथा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त घायल व्यक्ति को 108 एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया। जहां उपचार के दौरान घायल युवक ऋषभ ठाकुर पुत्र राजेन्द्र ठाकुर निवासी ग्राम नहान हिमाचल प्रदेश उम्र 29 वर्ष हाल पता शिव गंगा कॉलोनी राजपुर, देहरादून की मृत्यु हो गयी है।

मृतक के संबंध में जानकारी करने पर पुलिस को ज्ञात हुआ कि मृतक आईटी पार्क में एक आईटी कंपनी में इंजीनियर था तथा राजपुर क्षेत्र में शिव गंगा कॉलोनी में पिछले दो- ढाई वर्षो से रह रहा था। रात्रि में मृतक अपनी शिफ्ट खत्म कर अपने घर की ओर जा रहा था। पुलिस द्वारा मृतक के परिजनो को सूचित किया गया है, शव को अग्रिम कार्यवाही हेतु मोर्चरी में रखवाया गया है।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page