Connect with us

उत्तराखण्ड

नशा मुक्ति केंद्र में हुई युवक की मौत का खुलासा, मारपीट कर की गई थी हत्या, चार गिरफ्तार

देहरादून। आराध्या फाउंडेशन नशा मुक्ति केंद्र चंद्रमणि में हुई युवक की हत्या में थाना क्लेमेनटाउन पुलिस ने चार अभियुक्त गणों को गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त बेसबॉल का डंडा भी बरामद किया हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 अप्रैल को थाना क्लेमेंट टाउन पर हेमंत निवासी लेन 01 क्लेमेंट टाउन द्वारा लिखित सूचना दी थी कि उसके भाई सिद्धार्थ उर्फ सिद्धू को लगभग 20-25 दिन पहले आराध्य फाउंडेशन नशा मुक्ति केंद्र चंद्रबनी में भर्ती कराया गया था, जिसको नशा मुक्ति केंद्र के संचालक प्रशांत जुयाल, अजय शर्मा, मनीष कुमार एवं मोहन थापा द्वारा बेरहमी से पीटकर हत्या कर, आज सुबह लगभग 7:00 बजे सिद्धार्थ के मृत शरीर को कपड़े में लपेटकर उनके घर के बाहर छोड़कर भाग गए।

जिसके आधार पर तत्काल थाना क्लेमेंट टाउन पर हत्या एवं अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति निवारण अधिनियम अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया एवं विवेचना पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर पंकज गैरोला के सुपुर्द हुई, जिनके द्वारा तत्काल विवेचना ग्रहण कर घटना स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य संकलन किया गया, जिसमें पाया गया कि नशा केंद्र संचालक प्रशांत जुयाल एवं अजय शर्मा के द्वारा 10 अप्रैल की रात में सिद्धार्थ के साथ काफी मारपीट की गई थी, जिस कारण अगले दिन सुबह तक सिद्धार्थ की मृत्यु हो चुकी थी।

फिर प्रशांत के कहने पर अजय एवं मनीष कुमार एवं मोहन थापा के द्वारा प्रशांत की गाड़ी स्विफ्ट कार से मृतक सिद्धार्थ के शव को सिद्धार्थ के घर के बाहर क्लेमेंट टाउन में छोड़ा गया था। विवेचना में आरोपों की पुष्टि होने पर अभियुक्त गणों की गिरफ्तारी के लिये पुलिस उपमहानिरीक्षक / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस अधीक्षक नगर एवं संबंधित विवेचक क्षेत्राधिकारी सदर को निर्देशित किया गया। जिस पर तत्काल पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर के निर्देशन में थानाध्यक्ष क्लेमेंट टाउन को अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु आदेशित किया गया,

जिस पर रात्रि में उक्त चारों अभियुक्तों प्रशांत जुयाल पुत्र स्वर्गीय धीरज जुयाल निवासी शिवकुटी क्लेमेंट टाउन देहरादून उम्र 28 वर्ष, अजय शर्मा पुत्र मोहन लाल शर्मा निवासी डोईवाला, थाना डोईवाला, देहरादून, उम्र 40 वर्ष, मनीष कुमार पुत्र स्वर्गीय रामपाल सिंह निवासी चंदर रोड डालनवाला, थाना रायपुर देहरादून उम्र 47 वर्ष, व मोहन थापा पुत्र स्वर्गीय रविंदर सिंह निवासी न्यू बस्ती क्लेमेंट टाउन, देहरादून, उम्र 26 वर्ष को चेकिंग के दौरान दूधली चैक पोस्ट पर कार स्विफ्ट के साथ गिरफ्तार कर लिया तथा उक्त वाहन से घटना में प्रयुक्त बेसबॉल का डंडा भी बरामद किया गया तथा घटना के मुख्य अभियुक्त प्रशांत की निशानदेही पर संबंधित दस्तावेज भी बरामद किए गए। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस पुलिस टीम मे शिशुपाल राणा थानाध्यक्ष क्लेमेंट टाउन, उप निरीक्षक अमरीश रावत, थाना क्लेमेनटाउन, कांस्टेबल अजय कुमार शामिल थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page