Connect with us

उत्तराखण्ड

कार बेचने का झांसा देकर चुकता कराया लोन, फिर भी नाम किए जा रहे वाहन के कागजात

हल्द्वानी। जालसाज ने कार बेचने के नाम पर लाखों की रकम हड़प ली। पीड़ित का आरोप है कि खुद को वाहन शोरूम में कार्यरत बताकर आरोपी ने पुरानी कार का सौदा किया। इसके बाद जब कार की लोन की रकम जमा कर दी गई तो आरोपी टालमटोली करने लगा।

पुलिस को सौंपी तहरीर में समीर नन्दवानी पुत्र एस.के. नन्दवानी चीनपुर, कुसुमखेड़ा ने कहा है कि बीते दिनों उसकी मुलाकात रामपुर रोड स्थित एक वाहन शोरूम में कार्यरत हेमंत सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी ग्राम कफड़ा, अल्मोड़ा से हुई। उसने अपना चौपहिया वाहन संख्या यूके04एएच-9862 का सौदा 3.40 लाख में किया। जिसका लोन 3.56 लाख फाईनेंस कंपनी को देनी थी।

इस पर समीर ने उससे कहा कि वह कंपनी को उक्त रकम अदा कर दे, वह वाहन के कागजात उसके नाम कर देगा। पीड़ित का कहना है कि उसने बैंक से ऋण लेकर वाहन का लोन अदा कर दिया, बावजूद इसके वाहन के कागजात उसे नहीं दिए जा रहे हैं। इतना ही नहीं उसे रकम भी नहीं लौटाई जा रही है। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page