Connect with us

उत्तराखण्ड

दो भाईयों के विवाद में कोतवाली पहुंचे बड़े भाई ने लगाए यह आरोप, जान माल की सुरक्षा की गुहार

हल्द्वानी। दो भाईयों के बीच हुआ विवाद थाने तक जा पहुंचा है। जहां बड़े ने छोटे भाई पर दुकान में चोरी करने और मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़ित ने छोटे भाई से जानमाल का खतरा भी बताया है।  तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मानपुर उत्तर, रामपुर रोड निवासी हितेंद्र आनन्द पुत्र स्व. केवलानन्द ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि बीती 30 जुलाई की रात उसके घर से दीवार तोड़ने की आवाज आ रही थी। जब वह सुबह दुकान में पहुंचा तो उसका छोटा भाई हिमांशु अपने कमरे की तरफ से दीवार को तोड़ रहा था।

जब उसने डायल 112 में कॉल करनी चाही तो आरोपी ने उसका मोबाइल फोन तोड़ दिया। इसके बाद उसके साथ मारपीट की गई। आरोप है कि उसके भाई ने दुकान से सामान भी चोरी कर लिया। साथ ही उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

You cannot copy content of this page