Connect with us

उत्तराखण्ड

इस इलाके में फैक्ट्री में लगी आग, मचा हड़कंप, आबादी के बीच बताई जा रही फैक्ट्री

ऋषिकेश। ऋषिकेश में लक्ष्मण झूला मार्ग पर टायरों पर रबड़ चढ़ाने की एक फैक्टरी में भीषण आग लग गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने में जुटी, लेकिन आग भीषण होने के कारण कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

ऋषिकेश में लक्ष्मण झूला मार्ग पर भैरव कॉलोनी स्थित एक टायर फैक्ट्री में सोमवार (आज) की सुबह अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। ये फैक्ट्री आबादी के बीच में स्थित है। बता इस फैक्ट्री में सोमवार की सुबह करीब 9ः30 बजे अचानक आग लग गई। फैक्टरी काफी समय से बंद बताई जा रही है।

वहीं स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस फायर ब्रिगेड की टीम के साथ मौके पर पहुंची है। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर आग को बुझाने में जुटी है। लेकिन आग पर काबू पाना मुश्किल हो रही है।  हालांकि आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

You cannot copy content of this page