Connect with us

उत्तराखण्ड

बहुचर्चित अंकित हत्याकांड में फरार नौकर और नौकरानी को पुलिस ने यहां से किया गिरफ्तार

 हल्द्वानी। बहुचर्चित हत्याकांड में एक्शन में आई पुलिस के हाथ एक और सफलता लगी है। पुलिस ने इस मामले में फरार चल रहे नौकर और नौकरानी को गिरफ्तार किया है। वह भागकर पश्चिम बंगाल पहुंच गए थे। उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर लिया गया है और हल्द्वानी लाने की तैयारी की जा रही है।

बता दें कि 14 जुलाई की रात हुई शहर के युवा कारोबारी अंकित चौहान की हत्या में सबसे पहले 18 जुलाई को सपेरे रमेश नाथ को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद 23 जुलाई को हत्याकांड की मास्टर माइंड माही उर्फ डॉली को उसके प्रेमी दीप कांडपाल के साथ रुद्रपुर से गिरफ्तार किया गया। जबकि बरेली से ट्रेन से भागी माही का नौकरानी ऊषा और उसके पति रामऔतार को भी 24 जुलाई को पश्चिम बंगाल के मालदा जिले से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक पश्चिम बंगाल में ऊषा देवी का मायका है। बरेली से नौकरानी ऊषा और उसका पति रामऔतार अपने दो बच्चों के साथ पश्चिम बंगाल भाग गए थे। रास्ते में उन्होंने एक बार मोबाइल ऑन किया और मोबाइल ऑन करते ही पुलिस को पता लग गया कि दोनों कहा जा रहे हैं। जांच में जुटी पुलिस ने बरेली में रेलवे स्टेशन और आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज से इसकी पुष्टि भी कर ली। जिसके बाद एक टीम को दोनों के पीछे रवाना कर दिया गया। पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में पहुंचने के बाद इन्होंने फिर मोबाइल ऑन किया और इस बार दोनों की लोकेशन मिल गई। इधर, पीछा करते नैनीताल पुलिस की एक टीम पश्चिम बंगाल पहुंच गई। यहां नैनीताल पुलिस की टीम ने लोकल पुलिस से संपर्क साधा और दोनों के बारे में जानकारी साझा की। जिसके बाद पश्चिम बंगाल की टीम ने दोनों को धर दबोचा। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page