Connect with us

उत्तराखण्ड

जंगल में घास काटने गई थी महिला, खाई में गिरने से हो गई मौत

चमोली। हेलंग इलाके में मवेशियों के लिए चारा काट रही महिला एकाएक पैर फिसलने से खाई में जा गिरी। इससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस और एसडीआरएफ ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को खाई से निकाला। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

जानकारी के अनुसार सलूड़ निवासी पूजा देवी (30) पत्नी कुलदीप लाल चारा पत्ती लेने के लिए जंगल गई हुई थी। जंगल में घास काटने के दौरान पूजा का पैर फिसल गया और वह सीधा नीचे गहरी खाई में जा गिरी। मृतका पूजा के साथ जंगल गई महिलाओं ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी।

जोशीमठ थाना प्रभारी राकेश भट्ट ने बताया कि पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और शव खाई से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि साथ गई महिलाओं से पूछताछ कर मृतक महिला पूजा की मौत की विस्तृत जांच की जा रही है। इधर इस घटना से मृतका के परिवारजनों में कोहराम मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page