Connect with us

उत्तराखण्ड

चार साल पहले हुए भूप्पी हत्याकांड के आरोपी गुप्ता बंधुओं को कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा

नैनीताल। हल्द्वानी के बहुचर्चित भूप्पी हत्याकांड में आरोपी सगे भाईयों को जिला कोर्ट ने दोषी करार दिया है। इस मामले में दोनों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है।

बताते चलें कि 15 दिसंबर 2019 को सिंधी चौराहे पर काठगोदाम निवासी भुप्पी पांडे की सौरभ गुप्ता और गौरव गुप्ता ने हत्या कर दी थी। हत्याकांड में शामिल दोनों भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। इधर मामले में लंबी सुनवाई हुई जिसके बाद कोर्ट ने दोनों भाइयों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुना दी। शासकीय अधिवक्ता सुशील शर्मा ने बताया कि इस हत्याकांड के संदर्भ में साक्षी दिनेश सागर की ओर से 28 अक्टूबर 2019 को अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इधर दोनों भाई दिनेश सागर पर मामला वापस लेने के लिए दबाव बना रहे थे।

जब दिनेश सागर ने केस वापस नहीं लिया तो दोनों भाइयों ने उसे ठिकाने लगाने का प्लान बना डाला। 15 दिसंबर को दिनेश सागर अपने साथी भूपेश चंद्र पाण्डे के साथ सिंधी चौराहे की ओर जा रहा था तभी दोनों भाइयों ने दिनेश सागर को घेर लिया और उस पर हमला कर दिया। दिनेश को बचाने के लिए भूपेश पाण्डे ने बीच बचाव किया तो दोनों भाइयों ने अपने लाइसेंसी पिस्टल से भूपेश पर गालियां चला दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय सुजाता सिंह की अदालत ने गौरव गप्ता और सौरभ गुप्ता को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाने के साथ ही 50-50 हजार रूपए का अर्थदंड लगाया है। अर्थदंड जमा नहीं करने पर 3 साल के अतिरिक्त कारावास की सजा भी सुनाई गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page