Connect with us

उत्तराखण्ड

घर के अंदर मिले पति-पत्नी और उनके बच्चों के शव,पुलिस जांच में जुटी।

उत्तराखंड। प्रदेश में आज एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत का मामला सामने आया हैं।पति-पत्नी और उनके तीन बच्चों के शव घर के अंदर पड़े मिले। सूचना पाकर मौके पर पहुंची राजस्व पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मामला चमोली जिले में घाट के गांव घुनी का हैं।यहां एक ही परिवार के पांच लोगों संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई।

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची राजस्व पुलिस की टीम ने दिनेश (38 वर्ष) पुत्र ध्यानी राम, बीरा देवी (35 वर्ष) पत्नी दिनेश, अक्षय (7 वर्ष), नेहा (13 वर्ष) और अरुण (8 वर्ष) के शव उनके घर से बरामद किए गए हैं।

नायब तहसीलदार धीरज राणा के मुताबिक दिनेश ने एक कमरे में रस्सी के सहारे छत पर लगे हुक पर फांसी लगाई हुई थी, जबकि बीरा देवी और बच्चों के शव दूसरे कमरे में बरामद हुए।

सभी शवों को राजस्व पुलिस ने पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नायब तहसीलदार के कहना कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा की मौत की वजह क्या रही।फिलहाल इस मामले में राजस्व पुलिस जांच कर रही है।

इस घटना से पुरे गांव मे मातम का माहौल हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page