Connect with us

उत्तराखण्ड

रिटायर्ड ब्रिगेडियर हत्याकांड का आखिरी आरोपी भी गिरफ्तार, राजपुर गोलीकांड में शामिल सभी 10 आरोपी अब सलाखों के पीछे

देहरादून के राजपुर क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक के दौरान हुई सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस ने आखिरकार फरार चल रहे आखिरी आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। इस गिरफ्तारी के साथ ही इस हत्याकांड में शामिल सभी 10 आरोपी अब पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं।
यह घटना 30 मार्च 2026 की सुबह जोहड़ी गांव में हुई थी, जहां मॉर्निंग वॉक पर निकले मुकेश कुमार जोशी को गोली मार दी गई थी। इस फायरिंग में उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। परिजनों की तहरीर पर थाना राजपुर में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसकी जांच अब कई गंभीर धाराओं में की जा रही है।
इस मामले में पुलिस पहले ही 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी। जबकि एक आरोपी वैभव कुमार घटना के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस टीम लगातार उसकी तलाश में जुटी थी और आखिरकार 5 अप्रैल को उसे राजपुर क्षेत्र से दबोच लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी वैभव कुमार हरियाणा के यमुनानगर जिले का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक, इस हत्याकांड में शामिल सभी 10 आरोपियों को कोर्ट से हत्या की धाराओं में रिमांड पर लिया जा चुका है।
राजपुर में हुई इस वारदात ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी थी, जहां सुबह की सैर पर निकले एक व्यक्ति की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। अब पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर इस पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page