Connect with us

उत्तराखण्ड

कार में सवार होकर निकला था छात्र, हो गया लापता, पार्क में खड़ी मिली कार

रूड़की। एक छात्र के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। उसकी कार सोलानी पार्क में खड़ी मिली है। परिजनों ने सकी गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस छात्र की तलाश में जुट गई है। 

घटना कोतवाली सिविल लाईंस अन्तर्गत सोलानी पार्क का है। घटना की बाबत वरिष्ठ उप निरीक्षक अभिनव शर्मा ने बताया कि मौहल्ला रामनगर निवासी 24 वर्षीय छात्र हिमांशु चौहान हरिद्वार रोड स्थित कोर काॅलेज में बीबीए का छात्र था।

गत दोपहर वह घर से कार लेकर निकला था और लापता हो गया। पुलिस ने उसकी कार सोलानी पार्क से बरामद कर ली। इस मामले में पुलिस ने उसके 2 दोस्तों को भी पूछताछ के लिये हिरासत में लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page