Connect with us

उत्तराखण्ड

बाजार जा रही थी महिला, युवकों ने सम्मोहित कर उड़ा लिए जेवर व नगदी

रूड़की। टप्पेबाजों ने बाजार जा रही पत्रकार की पत्नी को अपना शिकार बना लिया। महिला को सम्मोहित कर दो टप्पेबाज नगदी और जेवरात लेकर फरार हो गए। मामले में पुलिस को तहरीर सौंपी गई है।

यह घटना कोतवाली गंगनहर अन्तर्गत मौहल्ला रामनगर की है। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि स्थानीय पत्रकार शशि सैनी की पत्नी गीता सैनी सामान खरीदने के लिये रामनगर बाजार जा रही थी। रास्तें में उसे दो युवक मिले। जिन्होंने गीता सैनी से किसी युवक का पता पूछा। इसके पश्चात दोनों युवकों ने गीता सैनी को सम्मोहित कर उसके सोने के दोनों कुण्डल व एक हजार रूपये की नगदी उससे ले ली और फरार हो गये। पुलिस द्वारा टप्पेबाजों की तलाश की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page