Connect with us

उत्तराखण्ड

रामनगर में आयोजित होगा पांच निर्धन कन्याओं का विवाह समारोह।

रामनगर (नैनीताल) फर्स्ट स्टेप एन बी प्राउड संस्था द्वारा बीते वर्ष की भांति इस वर्ष भी निर्धन कन्याओं का विवाह समारोह आयोजित करने जा रहा है।

गुलर सिद्ध मंदिर परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में फर्स्ट स्टेप एन बी प्राउड संस्था के पदाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 11 मार्च को दोपहर 12 बजे श्री अग्रवाल सभा भवन में उनके द्वारा निर्धन कन्याओं का विवाह समारोह आयोजित कराया जा रहा है जिसमें 5 कन्याओं का विवाह कराया जाएगा। विवाह हेतु संस्था को 18 स्टेशन रजिस्ट्रेशन प्राप्त हुए थे जिसमें से संस्था ने अपने स्तर पर 5 अति निर्धन परिवारों का चयन किया।
निर्धन कन्या विवाह समारोह के आयोजन की शुरुआत संस्था द्वारा बीते चार वर्ष पूर्व से की गई।संस्था का अब यह पांचवा समारोह है।
इस निर्धन कन्या विवाह समारोह में वर वधु के लिए जरूरी सामान और साथियों के लिए भोजन की संपूर्ण व्यवस्था संस्था द्वारा की जाएगी।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में संस्था के शुभांकर शर्मा, रोहित मित्तल,आदित्य बेलवाल, विकास अग्रवाल मौजूद थे।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page