Connect with us

उत्तराखण्ड

रात में सो गई मां-बेटी, सुबह नींद खुली तो घर से गायब थी नगदी और जेवरात

हल्द्वानी। यहां चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। चोर एक के बाद एक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इस बार चोरों ने बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में घटना को अंजाम दिया है। यहां देर रात एक चोर घर से हजारों की नगदी समेत स्वर्णाभूषण ले उड़े। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में मलिक का बगीचा इन्द्रानगर निवासी सलमा पत्नी स्व. अबरार ने कहा है कि बीती 3 सितम्बर की रात वह और उसकी पुत्री खाना खाकर सो गए। जब अगली प्रातः नींद खुली तो देखा कि घर का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ है। जबकि कमरे में रखी तीस हजार रूपये की नगदी, सोने-चांदी के आभूषण और मोबाइल फोन गायब थे।

पीड़िता का कहना है कि चोर छत के रास्ते घर में घुसे और सामान पर हाथ साफ कर दिया। उसने पुलिस से चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

You cannot copy content of this page