Connect with us

उत्तराखण्ड

नशेड़ियों ने खंगाला मुंह बोली दीदी का घर, पुलिस ने जेवरात के साथ पकड़े

हल्द्वानी। घर में घुसकर स्वर्णाभूषणों पर हाथ साफ करने वाले दो चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के कब्जे से माल बरामद कर लिया गया है। चोरों को कार्रवाई के बाद के लिए रवाना कर दिया गया है। 

बद्रीपुरा निवासी आकांक्षा थापा पत्नी सूरज थापा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि बीती 9 मार्च की सायं घर में धावा बोलकर चोर सोने का मंगल सूत्र समेत चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। इसके बाद पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई और घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों को बारीकी से भली-भॉति अवलोकन किया। चैकिग के दौरान मुखबिर खास ने सूचना दी कि दो चोर रूपनगर को जाने वाले रास्ते के की ओर जा रहे हैं। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया।

चोरों ने अपने नाम  योगेश लोहनी पुत्र स्व0 दीप चन्द्र लोहनी निवासी 604 बद्रीपुरा हल्द्वानी व सागर परमार पुत्र राजकुमार परमार निवासी गली नंबर 02 शिव विहार कठघरिया थाना मुखानी बताए हैं। दोनों के कब्जे से सोने के जेवरात बरामद कर लिए हैं। दोनों ने बताया कि वह आकांक्षा को जानते हैं और उसके घर आना जाना था। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसे नहीं हुए तो घर में धावा बोल दिया। पुलिस टीम में हीरानगर चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार, महिला एसआई बबीता, कांस्टेबल पूरन मेहरा, ललित नाथ शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

You cannot copy content of this page