Connect with us

उत्तराखण्ड

अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत

लालकुआं। बाइक से घर लौट रहे दो युवकों को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के घोड़ानाल स्थित पश्चिमी राजीव नगर निवासी 25 बर्षीय बलवंत राय उर्फ बल्लू अपने दोस्त 19 वर्षीय अजीत कुमार निवासी घोड़ानाला के साथ बीती रात बाइक पर सवार होकर  घर आ रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार दस 10 टायरा ट्रक ने मुक्तिधाम के समीप दोनों को जोरदार टक्कर मार दी।

जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से मृतक युवकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page