Connect with us

उत्तराखण्ड

यहां वाहन चोरों का आतंक- एक और बाइक ले उड़े चोर

हल्द्वानी। वाहन चोर एक के बाद एक बाइकों पर हाथ साफ कर रहे हैं। इस क्रम में चोरों ने एक और बाइक उड़ा दी। पीड़ित ने पुलिस की शरण ली है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में श्याम बिहार कालोनी मुखानी निवासी किरण बिष्ट पत्नी महेंद्र बिष्ट ने कहा है कि उसके भतीजे महेंद्र खनवाल अपनी बाइक संख्या यूके04एजे-4876 से कृपा सिंधु बैंकेट हॉल गया था। उसने बाइक बैंकेट हॉल के बाहर खड़ी कर दी। जब वह वापस आया तो उसकी बाइक गायब थी। पीड़ित ने पुलिस से बाइक बरामद करने की गुहार लगाई है। यहां बता दें कि चोर लगातार दुपहिया वाहनों पर हाथ साफ कर रहे हैं। लेकिन पुलिस चोरों को पकड़ पाने में नाकाम साबित हो रही है।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page