Connect with us

उत्तराखण्ड

इस इलाके के लोगों को गुलदार के आतंक से मिलेगी निजात, मारने की मिली अनुमति

भीमताल। भीमताल ब्लॉक के पिनरो के डोब में आतंक का पर्याय बने आदमखोर गुलदार के आतंक से लोगों को जल्द निजात मिलेगी। यह गुलदार चार दिन में दो महिलाओं को निवाला बना चुका है। जबकि कईयों को घायल कर चुका है। ऐसे में वन विभाग की टीम ने इलाके में गश्त तेज कर दी है।

बता दें कि भीमताल ब्लॉक के पिनरो गांव में गुलदार ने इन दिनों आतंक मचा रखा है। यहां बीते चार दिनों में गुलदार ने तीन लोगों पर हमला किया है। जिसमें मलुवाताल की इंद्रा बेलवाल और पिनरो की पुष्पा देवी की मौत हो गई। तब से वन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। लोगों में वन विभाग के खिलाफ नाराजगी है। वन विभाग ने घटनास्थल पर 10 कैमरे और आसपास चार पिंजरे लगा दिए हैं।

जिला पंचायत सदस्य अनिल चनौतिया ने कहा कि जल्द आदमखोर को मारना चाहिए, ताकि क्षेत्र में कोई और घटना नहीं घटे। वन क्षेत्राधिकार मुकुल शर्मा ने बताया कि चार से पांच गांव में गश्त की जा रही है। डीएफओ चंद्र शेखर जोशी ने बताया कि गुलदार को मारने की अनुमति मिल गई है। पीड़ित परिजनों को धनराशि आते ही मुआवजा चेक दे दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page