Connect with us

उत्तराखण्ड

थाने पहुंची पति और सास की प्रताड़ना से आजिज महिला, पुलिस से लगाई गुहार

हल्द्वानी। पुलिस की शरण में पहुंची महिला ने न्याय की गुहार लगाई है। आरोप है किपति व सास लंबे समय से उसे प्रताड़ित कर रहे हैं। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में जवाहर ज्योति, दमुवाढूंगा निवासी वंदना जोशी ने कहा है कि उसका विवाह 28 अप्रैल 2018 को मनोज जोशी पुत्र स्व. जर्नादन जोशी निवासी काठगोदाम के साथ संपन्न हुआ। जिससे उसके दो बच्चे भी हैं। आरोप है कि विवाह के बाद से ही पति के अलावा सास उसे प्रताड़ित करते आ रहे हैं।

इस संबंध में महिला हेल्प लाइन में काउंसिलिंग कराई गई। जिसमें राजीनामा भी हुआ। लेकिन कुछ दिन बाद उसे फिर से प्रताड़ित किया जाने लगा। आरोप है कि 3 मार्च को पति ने उसके साथ बुरी तरह मारपीट की। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page