Connect with us

उत्तराखण्ड

यहां सार्वजनिक स्थान में हुक्का पी रहे थे युवक, पहुंची पुलिस, हुई कार्रवाई

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम पहुंचने के मार्ग गुप्तकाशी में सार्वजनिक स्थान पर हुक्का पी रहे युवकों के विरुद्ध रुद्रप्रयाग पुलिस ने कार्यवाही की।

वर्तमान समय में प्रचलित केदारनाथ धाम यात्रा के दौरान धाम सहित सभी पड़ावों व सार्वजनिक स्थानों पर नशे का सेवन कर हुड़दंग करने वालों के विरुद्ध जनपद पुलिस ने “मिशन मर्यादा” के तहत कार्यवाही की जा रही है।

गुप्तकाशी क्षेत्रान्तर्गत सार्वजनिक स्थल सड़क किनारे हुक्का पी रहे 4 युवकों के विरुद्ध थाना गुप्तकाशी पुलिस के स्तर से उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही की गयी है। अब तक जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस के स्तर से मिशन मर्यादा के तहत कुल 77 व्यक्तियों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गयी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page