Connect with us

उत्तराखण्ड

यहां पॉश कॉलोनी में चोरों का धावा, घर का दरवाजा तोड़ उड़ाया माल

हल्द्वानी। शहर में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। पुलिस के लाख दावों के बाद भी चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। गश्त न होने का फायदा चोर जमकर उठा रहे हैं। इस क्रम में चोरों ने एक घर को अपना निशाना बना लिया। चोर वहां से नगदी के अजावा हजारों के जेवरात ले उड़े। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बाराही कॉलोनी, पीलीकोठी निवासी स्वाती बोहरा का कहना है कि वह कुछ दिन पूर्व अपने मायके गई हुई थी। इस बीच उसे पड़ोसियों ने सूचना दी कि उसके मकान में चोरी हो गई है। इस पर वह मायके से तुरंत वापस लौटी और देखा कि घर का सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ है। साथ ही चोरों ने घर का पिछला दरवाजा तोड़ा हुआ है।

साथ ही घर में रखी दस हजार की नगदी और करीब 50 हजार के चांदी के आभूषण गायब मिले। इस पर उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची मुखानी थाना पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

You cannot copy content of this page