Connect with us

उत्तराखण्ड

रिनेसां कॉलेज ने दिया वन विश्राम गृह के कर्मचारियों को प्रशिक्षण।

रिनेसां कॉलेज ने दिया वन विश्राम गृह के कर्मचारियों को प्रशिक्षण।

रामनगर।कॉर्बेट नेशनल पार्क के कार्मिकों की दक्षता व कुशलता संवर्धन हेतु तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आरम्भ आज बसई, पीरूमदारा, रामनगर स्थित रिनेसां कॉलेज में किया गया। कॉर्बेट नेशनल पार्क के ढिकाला, बिजरानी, सर्पदुली, ढेला, कालागढ़ टाइगर रिजर्व व कालागढ़ रेंज से वन विभाग के लगभग 28 कार्मिकों हेतु हॉस्पिटैलिटी स्किल प्रशिक्षण के लिए रिनेसां कॉलेज के प्रशिक्षकों व कार्यशालाओं में विशेष प्रबन्ध किये गये। फूड प्रॉडक्शन लैबोट्री में प्रशिक्षणार्थियों ने विभिन्न सैंडविच, पास्ता, कॉन्टीनेन्टल सॉस व पुडिंग आदि डिशेस को बनाना व उनके प्रजेन्टेशन का हुनर सीखा। प्रशिक्षणार्थियों को हॉस्पिटैलिटी के महत्व व हॉस्पिटैलिटी किया-कलापों को व्यवस्थित करने से सम्बन्धित प्रशिक्षण व रूम साज-सज्जा व टावल आरिगेनी आदि का भी प्रशिक्षण दिया गया।

रिनेसा कॉलेज की ओर से दी गयी जानकारी से बताया गया कि तीन दिन तक चलने वाले इस प्रशिक्षण में वन विभाग कार्मिको की कार्य क्षमता में वृद्धि करना, हॉस्पिटैलिटी माइंडसेट तैयार करना व संप्रेषण क्षमता के विकास को लक्ष्य रखा गया है.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page