Connect with us

उत्तराखण्ड

यहां चोरों ने मचाया तांडव, एक ही रात खंगाल डाले दो घर

हल्द्वानी। बनभूलपुरा क्षेत्र में चोरों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। चोर यहां एक के बाद एक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। यहां चोरों ने दो घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोर वहां से स्वर्णाभूषणों समेत हजारों की नगदी व अन्य सामान ले उड़े हैं। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर सौंपी है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में मलिक का बगीचा निवासी दिलशाद पुत्र शमशाद ने कहा है कि बीती 28 अप्रैल की रात परिवारजन खाना खाने के बाद सो गए। इस बीच चोरों ने घर में सेंध लगा दी। अगली प्रातः जब परिवारजन जागे तो सारा सामान अस्त-व्यस्त देख पैरोंतले जमीन खिसक गई। चोर घर से 12 हजार रुपये की नकदी, सोने की अंगूठी, गलें की पेंडिल, नथ, कान के झुमके, चांदी के बिछुए आदि ले उड़े।

वहीं चोरों ने दूसरी वारदात को चोरगलिया रोड में अंजाम दिया। यहां चोरों ने अरशद खान पुत्र युसूफ खान के घर में धावा बोल दिया। चोर घर में रखे तीन मोबाइल फोन ले उड़े। चोरों ने इस वारदात को भी इतनी सफाई से अंजाम दिया कि घर के अंदर सो रहे लोगों को भनक तक नहीं लगी। इन मामलों में पीड़ितों की ओर से पुलिस को तहरीर सौंप दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page