Connect with us

उत्तराखण्ड

दवा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, कर्मचारियों में मची अफरा-तफरी

रुड़की। यहां भगवानपुर इलाके में एक दवा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते ही दवा कंपनी धूं-धूं कर जलने लगी। इससे कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। आग से लाखों के नुकसान का अनुमान है। फायर ब्रिगेड ने करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 

जानकारी के अनुसार, सुबह यश फार्मा फैक्टरी में कर्मचारी काम रहे थे। इस दौरान करीब सात बजे अचानक आग लग गई। कर्मचारियों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग लगातार बढ़ती गई।

करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग से फैक्टरी में लाखों का नुकसान बताया जा रहा है। भगवानपुर प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथान ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। प्रथम दृष्टया फैक्टरी में आग शार्ट सर्किट से बताई जा रही है। मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page