Connect with us

उत्तराखण्ड

घर खाली समझकर डाली थी सेंध, 5 लाख की ज्वैलरी उड़ाने वाला चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे

देहरादून के डोईवाला क्षेत्र में हुई नकबजनी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से करीब 5 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए गए हैं।
मामला तब सामने आया जब मियांवाला निवासी अशोक कुमार रावत अपने बेटे के पास नोएडा गए हुए थे। घर की देखरेख के लिए उन्होंने काम करने वाली महिला और पड़ोसी को जिम्मेदारी दी थी। लेकिन 28 फरवरी को घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला और अंदर का सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। अलमारी से सोने-चांदी के गहने गायब थे। मौके पर चोरी में इस्तेमाल किए गए औजार भी पड़े मिले।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की। डोईवाला पुलिस ने करीब 515 CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली और संदिग्धों की पहचान की। लगातार निगरानी और मुखबिर की सूचना के आधार पर 17 मार्च को आरोपी मोहम्मद सुहैल को कारगी चौक के पास से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस पूछताछ में आरोपी के पास से चोरी किए गए जेवर बरामद हुए हैं। गिरफ्तार आरोपी उत्तर प्रदेश के बिजनौर का रहने वाला है और देहरादून में रहकर वारदात को अंजाम दे रहा था।
इस पूरी कार्रवाई में डोईवाला पुलिस टीम ने तेजी दिखाते हुए घटना का खुलासा कर दिया, जिससे क्षेत्र में दहशत फैलाने वाले आरोपी को सलाखों के पीछे भेजा जा सका।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

You cannot copy content of this page