Connect with us

उत्तराखण्ड

यहां चोरों ने घर को ‌बनाया निशाना, हजारों की नगदी व सामान पार

रूड़की। अज्ञात चोरों ने एक बन्द मकान को निशाना बना दिया। चोर बन्द मकान से एक गैस सिलेंडर और 9 हजार रूपये की नगदी चुरा कर ले गये। मकान स्वामी ने चोरी की बाबत पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

उक्त मामला कोतवाली सिविल लाईंस अन्तर्गत सिंचाई विभाग काॅलोनी का है। घटना की बाबत थानेदार बारू सिंह चौहान ने बताया कि सिंचाई विभाग का कर्मचारी आलोक कुमार गत 23 मार्च को अपना मकान बन्द करके अपने गांव उत्तर प्रदेश में गया था।

जब वह वापस घर लौटा तो देखा था कि मकान का ताला और अलमारियों के ताले टूटे थे। घर से एक गैस सिलेंडार और 9 हजार रूपये की नगदी चोरों द्वारा चुरा ली गयी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

You cannot copy content of this page