Connect with us

उत्तराखण्ड

यहां चोरों ने खंगाला रिटायर्ड उपनिदेशक का घर, बजरंग दल के नेता से पूछताछ में जुटी पुलिस

रूड़की। पुलिस ने उप निदेशक के घर हुयी चोरी के मामले में स्थानीय बजरंगदल के प्रमुख नेता को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस द्वारा चोरी के मामले की जांच की जा रही है।

उक्त मामला कोतवाली सिविल लाईंस अन्तर्गत आई आई टी रोड का है। घटना की बाबत थानेदार बारू सिंह चौहान ने बताया कि गत 1 अप्रैल को केन्द्रीय भवन अनुसंधान संस्थान के रिटाॅयर्ड उप निदेशक नरेन्द्र वर्मा के घर लगभग 40 लाख रूपये की चोरी हुयी थी।

उक्त चोरी में स्थानीय बजरंगदल के वरिष्ठ नेता के दोस्त पर चोरी का सन्देह वादी नरेन्द्र वर्मा ने जताया। इसी चोरी की बाबत बीती रात पुलिस ने बजरंगदल नेता को हिरासत में लेने के बाद उससे चोरी की बाबत पूछताछ की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

You cannot copy content of this page