Connect with us

उत्तराखण्ड

पलक झपकते ही घर के आंगन से मासूम को उठा ले गया बाघ, जंगल में मिला क्षत-विक्षत शव

देहरादून। राजपुर क्षेत्र के सिंगली गांव में बाघ एक चार साल के बच्चे को आंगन से उठा ले गया। जिससे गांव में हड़कंप मच गया है। जिसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद बच्चे का शव जंगल से बरामद किया है। 

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर रात देहरादून राजपुर क्षेत्र के अंतर्गत अभिमन्यु क्रिकेट अकादमी के समीप सिंगली गांव में चार वर्षीय आयांश पुत्र अरुण सिंह घर के आंगन में था तभी अचानक बाघ आया और बच्चे पर झपट गया और उसे उठा ले गया। इसकी सूचना देर रात पुलिस को दी गई। घटना की गंभीरता व संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह द्वारा तत्काल सभी सिटी के थाना प्रभारी, सीओ को बुला कर एसपी क्राइम के नेतृत्व में कांबिंग के लिए लगाया है,

पुलिस द्वारा बालक की तलाश हेतु जंगल व आसपास  के इलाके में लगातार कांबिंग की गई। बाघ द्वारा 04 वर्षीय बालक आयांश को घर के बाहर से उठा ले जाने  के उपरांत लगातार पुलिस द्वारा जंगल व घर के आसपास रातभर से कांबिंग की जा रही थी। कांबिंग के दौरान पुलिस को बालक का शव  बरामद हो गया है। इधर इस घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page