Connect with us

उत्तराखंड दर्शन

मौसम ने बदली करवट- बदरीनाथ में गिरी बर्फ, इन जिलों में छा सकता है कोहरा

देहरादून। उत्तराखंड में मंगलवार को मौसम ने करवट बदली। पहाड़ से मैदान तक ठंड बढ़ गई है। सुबह बदरीनाथ धाम में ताजा बर्फबारी हुई। वहीं, निचले इलाकों में बादल छाए हैं। कुछ इलाकों में दिन की शुरुआत हल्के कोहरे के साथ हुई।

पर्वतीय क्षेत्रों उत्तरकाशी, चमोली व पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। साथ ही अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की भी संभावना है। मैदानी क्षेत्रों खासकर हरिद्वार व ऊधमसिंहनगर में कोहरा छा सकता है जबकि दून में बादल छाए रहेंगे।

पहाड़ो की रानी मसूरी, कैम्पटी और धनोल्टी में बादल छाए हैं। वहीं, शहर में सुबह का अधिकतम तापमान 7 डिग्री तक लुढ़का है। जिससे ठंड में इलाफा हुआ है।  मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की और गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है। 3500 मीटर के अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी होने की संभावना है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखंड दर्शन

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page