Connect with us

उत्तराखण्ड

महिला की मौत मामले में ससुरालियों पर लगे यह गंभीर आरोप, मुकदमा दर्ज

हल्द्वानी। महिला की मौत के मामले में मायके पक्ष ने ससुरालियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपी है। जिसमें उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में जयकृष्ण विहार, धार बिठौरिया नंबर 1 मनोहर सिंह पुत्र कुंवर सिंह देउपा ने कहा है कि उसकी पुत्री गीतांजलि का विवाह 30 नवम्बर 2020 को अभिनव मेहरा पुत्र बालम सिंह मेहरा निवासी मोहिनी विहार, ब्लॉक ऑफिस के साथ संपन्न हुआ। विवाह में सामर्थ्यानुसार दान व उपहार भी दिए गए। लेकिन इससे नाखुश दहेजलोभी ससुराली उससे और दहेज में पांच लाख की मांग करने लगे।

असमर्थता जताने पर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा और बात-बात पर मारपीट की जाने लगी। इस बीच 29 मई को ससुरालियों की प्रताड़ना से आजिज आकर उसकी पुत्री गीतांजलि ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर मौत को गले लगा लिया। मामले में पीड़ित ने पुलिस से आरोपी ससुरालियों पति अभिनव मेहरा के अलावा सास, ननद प्राची बिष्ट के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page