Connect with us

उत्तराखण्ड

पारिवारिक कलह के चलते युवक ने किया विषपान, मौत

हल्द्वानी। एक युवक ने विषपान कर मौत को गले लगा लिया। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। आत्महत्या की वजह घरेलू कलह बताई गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

जानकारी के अनुसार जगदीशपुर, दिनेशपुर निवासी 30 वर्षीय कपिल मंडल पुत्र दिनेश मंडल की किसी बात को लेकर परिवारजनों से कहासुनी हो गई। इससे वह इतना क्षुब्ध हो गया कि उसने घर में रखा जहरीला पदार्थ गटक लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे नजदीकि अस्पताल ले गए।

जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रैफर कर दिया। इस पर उसे डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page