Connect with us

उत्तराखण्ड

यहां गांव के ही युवक ने किया महिला से दुराचार का प्रयास, मुकदमा दर्ज

हरिद्वार। एक महिला ने चारा काटने का बहाना बनाकर अपने पास बुलाकर गांव के ही एक व्यक्ति पर दुष्कर्म करने की कोशिश का आरोप लगाया है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद पुलिस ने मुकद्मा दर्ज कर लिया है। आरोप है कि महिला के विरोध करने पर आरोपित ने महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

लक्सर क्षेत्र के पथरी थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। इसी दौरान गांव के ही एक व्यक्ति ने उसे कहा कि हमारे पशुओं के लिए भी चारा कटवा दो और खुद भी चारा अपने पशुओं के लिए ले जाना। इस ऑफर के पीछे व्यक्ति की मंशा से महिला अनजान थी।

आरोप है कि एकांत का फायदा उठाकर आरोपित ने महिला के साथ दुराचार का प्रयास किया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page