Connect with us

उत्तराखण्ड

निकाह का झांसा देकर युवती से दुराचार करता आ रहा था युवक, मुकदमा

रूड़की। यहां युवती से दुराचार का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि युवक ने युवती को निकाह का झांसा दिया और लंबे समय तक हवस का शिकार बनाता रहा। अब वह युवती से निकाह से मुकर गया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह घटना कोतवाली रूड़की क्षेत्र की है।  उत्तर प्रदेश के जिले शामली अन्तर्गत कस्बे जलालाबाद निवासी युवती का आरोप है कि उसकी रूड़की निवासी युवक से पहले दोस्ती थी। यह दोस्ती बाद में प्रेम प्रसंग में बदल गयी। इसके बाद युवक ने कई बार उसे निकाह करने का झांसा देते हुए उसके साथ कई बार दुराचार किया। आरोप है कि अब युवक ने निकाह के लिए इनकार कर दिया है। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page