Connect with us

उत्तराखण्ड

बारात की ठेली ले जा रहे युवक को डंपर ने रौंदा, मौत

लालकुआं। बारात की ठेली लेकर जा रहे युवक को अनियंत्रित गति से जा रहे डंपर ने रौंद दिया। इस हादसे में युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक यहां वार्ड नंबर 5 में स्थित भारत बैंड में कार्यरत शमशार अहमद उम्र 36 वर्ष बारात की ठेली लेकर वीआईपी गेट के समीप घोड़ानाला में आयोजित विवाह समारोह में शामिल होने जा रहा था। जैसे ही वह एचडीएफसी बैंक के पास पहुंचा ही था कि पीछे से आ रहे तेज रफ्तार हाईवा डंपर ने उसे टक्कर मार दी जिससे युवक के डंपर के टायरों के नीचे आने से दर्दनाक मौत हो गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक सहित ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। मृतक शमशार अहमद उम्र 36 वर्ष मूल रूप से ग्राम कनकपुर थाना खजुरिया जिला रामपुर उत्तर प्रदेश का निवासी है और कई वर्षों से लालकुआं वार्ड नंबर 5 सुभाष नगर स्थित भारत बैंड में कार्यरत था। जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मृतक अपने पीछे दो बेटियां, दो बेटे, पत्नी समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

You cannot copy content of this page