Connect with us

उत्तराखण्ड

यहां ट्यूूशन से लौट रहे भाईयों का युवकों ने रोका रास्ता, मारपीट कर किया घायल

हल्द्वानी। एक युवक ने कुछ युवकों पर उसके भाईयों के साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में जीतपुर नेगी, रामपुर रोड निवासी बादल पुत्र राधे ने कहा है कि उसका भाई लक्की व मामा का पुत्र मनीष बीती शाम ट्यूशन पढ़कर लौट रहे थे कि तभी राम और लक्ष्मण नामक युवकों ने अपने साथियों के साथ उन्हें रोक लिया और बेवजह गाली गलौज करने लगी।

विरोध पर दोनों के साथ मारपीट की गई। साथ ही उन पर पेचकस और डंडों से हमला बोला गया। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page