Connect with us

उत्तराखण्ड

फिलहाल बारिश से राहत के आसार नहीं, अब मौसम विभाग ने जताई यह संभावना

देहरादून। उत्तराखंड राज्य मे झमाझम बारिश का दौर जारी है है वहीं राज्य में मानसून पूरी तरह सक्रिय है फिलहाल बारिश से राहत के आसार नजर नहीं आ रहे है।  मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक राज्य में आज भारी से भारी बारिश की संभावना है जिसको लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र ने आज मंगलवार को प्रदेशभर में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। राज्य के जनपदों में भारी बारिश होने की चेतावनी दी है। बुधवार को भी प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ विक्रम सिंह के मुताबिक मंगलवार को उत्तराखंड के चंपावत, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। बाकी जनपदों में कहीं-कहीं भारी से भारी वर्षा हो सकती है।

राज्य में कहीं-कहीं गर्जना के साथ बिजली चमकने एवं तीव्र दौर की वर्षा होगी। उन्होंने इस दौरान विशेष एहतियात बरतने की अपील की है। उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी के दृष्टिगत राज्य के कई जिलों में जिलाधिकारियों ने ​उनके जिले के अंतर्गत आने वाले सभी शासकीय, गैर शासकीय,निजी स्कूलों और जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में 11 जुलाई को अवकाश घोषित कर दिया है। वहीं निदेशक विक्रम सिंह ने भी आम जनता से सावधानी बरतने की भी अपील की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page