उत्तराखण्ड
शादी नहीं, सौदे की तैयारी थी?
शादी नहीं, सौदे की तैयारी थी?
FIR के बाद लड़की पक्ष का जोरदार पलटवार
“खुद को अनाथ बताया, फिर पत्नी को बेचने की बात की” — दावा
रामनगर।
शादी के नाम पर ठगी के मामले में दर्ज मुकदमे के बाद अब लड़की पक्ष ने Atom Bomb के जरिए अपना पक्ष सार्वजनिक किया है।
वंदना आर्या और उनके पिता लालमणि ने खुद पर दर्ज मुकदमे को झूठा और तथ्यों को छुपाकर दर्ज कराया गया मामला बताया है।
उनका कहना है कि यह केस ठगी नहीं, बल्कि शादी के बाद पत्नी को “बेचने” की साजिश का विरोध करने का नतीजा है।
“शादी से पहले खुद को अनाथ बताया”
आरोप है कि शादी से पहले राजन कुमार बर्नवाल ने खुद को अनाथ बताया, कहा कि उसका कोई परिवार नहीं है।
लेकिन शादी में दर्जनों रिश्तेदार बारात में पहुंचे, जिससे यह साफ हुआ कि उससे झूठ बोला गया।
“अंतर्जातीय शादी, फिर जाति को लेकर अपमान”
लड़की पक्ष का कहना है कि यह अंतर्जातीय विवाह था और वे अनुसूचित जाति से हैं।
आरोप है कि शादी के बाद जब यह बात राजन के परिवार को पता चली तो
👉 लड़की को जातिसूचक गाली देकर अपमानित किया गया
👉 दबाव बनाया गया कि वह अपने माता-पिता से रिश्ता तोड़ दे
“कर्ज का बहाना बनाकर सारे गहने उतरवा लिए”
वंदना आर्या का दावा है कि शादी के कुछ ही दिनों बाद
राजन कुमार ने कहा कि उस पर 6 लाख 70 हजार रुपये का कर्ज है और
👉 इसी बहाने उसके सारे गहने उतरवा लिए गए,
👉 जो उसी के पैसों से बनवाए गए थे।
“खुद को अपराधी बताकर डराया”
लड़की का आरोप है कि राजन कुमार ने शादी के बाद
👉 हत्या, मारपीट और आपराधिक घटनाओं की कहानियां खुद सुनाईं
👉 यह तक कहा कि “पुलिस कुछ नहीं कर पाती”
जिससे उसे एहसास हुआ कि वह व्यक्ति अपराधी प्रवृत्ति का है।
“कानूनी शादी मांगने पर सौदे की पेशकश”
वंदना आर्या का कहना है कि जब उसने कानूनी विवाह की बात की,
तो राजन कुमार ने कथित तौर पर कहा—
👉 दिल्ली चलो तो ढाई लाख मिलेंगे
👉 कनाडा चलोगी तो पांच लाख मिलेंगे
लड़की पक्ष का दावा है कि तभी उसे यकीन हुआ कि
यह शादी नहीं, लड़कियों की खरीद-फरोख्त का खेल है।
“मारपीट, घसीटने की कोशिश और महिला हेल्पलाइन तक मामला”
लड़की पक्ष का आरोप है कि
👉 माता-पिता की गैरमौजूदगी में दुकान पर पहुंचकर मारपीट की गई
👉 घसीटकर सड़क पर लाने की कोशिश की गई
इसके बाद मामला रामनगर कोतवाली और महिला हेल्पलाइन पहुंचा और अब कोर्ट में विचाराधीन है।
पिता का आरोप: “ठगी नहीं, पत्नी बेचने की कोशिश”
वंदना आर्या के पिता लालमणि का कहना है—
“हम पर दर्ज मुकदमा गलत है। सगाई और शादी का पूरा खर्च हमने उठाया।
हलवाई, बैंक्वेट हॉल, बैंड-बाजा, बारात का खाना, रहने की व्यवस्था — सब हमारे पैसे से हुआ।”
उनका दावा है कि
👉 राजन द्वारा पेश किए गए बिल फर्जी हैं
👉 असली पक्के बिल हमारे पास मौजूद हैं
“अब सोशल मीडिया पर बदनाम किया जा रहा”
लड़की पक्ष का आरोप है कि
👉 सोशल मीडिया पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल
👉 अपमानजनक भाषा और चरित्र हनन किया जा रहा है
जबकि मामला पहले से रामनगर कोर्ट में घरेलू हिंसा और भरण-पोषण के केस के तहत विचाराधीन है।




