Connect with us

उत्तराखण्ड

इस इलाके ने तेंदुए ने बाइक सवार पर बोला हमला, हेलमेट से बच गई जान

काशीपुर। वन्य जीवों के इंसानों पर हमले की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। यहां ऐसी ही एक और घटना सामने आई है। जिसमें बाइक सवार युवक पर तेंदुआ झपट गया। हालांकि हेलमेट पहना होने के चलते युवक की जान बच गई। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब छह बजे ग्राम बाबरखेड़ा निवासी हीरा सिंह का पुत्र उदयवीर सिंह अपने भाई रवि कुमार को काशीपुर रेलवे स्टेशन छोड़कर घर लौट रहा था। इसी दौरान कुदइयोवाला के पास अचानक तेंदुए ने उदयवीर सिंह पर हमला कर दिया। गनीमत रही कि उसने हेलमेट पहन रखा था जो तेंदुए के हमले में टूट गया। 

उसी समय वहां से गुजर रहे बाइक सवार एक व्यक्ति ने शोर मचाया तो तेंदुआ भाग गया। इससे पहले 8 दिसंबर की रात करीब 10 बजे इसी क्षेत्र में बाइक सवार हरियावाला निवासी शिक्षक नेता स्वतंत्र मिश्रा पर भी तेंदुए ने हमला कर दिया था। इधर तेंदुए के बढ़ते हमलों से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page