Connect with us

उत्तराखण्ड

इस नदी में नहाने के दौरान बहा युवक, तलाश में जुटी पुलिस

अल्मोड़ा। नदी में नहाने के लिए उतरा युवक पानी के तेज बहाव में बह गया। इसके बाद से उसकी लगातार खोजबीन की जा रही है।लेकिन रविवार सुबह तक उसका पता नहीं चल पाया। अब गांव के लोग भी उसकी तलाश में जुट गए हैं।

पुलिस के अनुसार शौकियाथल के पास कुंजागुठ (लछना) निवासी मनोज सिंह (19) पुत्र दान सिंह शौकियाथल में एक गेस्ट हाउस में काम करता है। बताया जाता है शनिवार को वह एक डंपर चालक के साथ सेराघाट चला गया। यहां पर वह नदी में नहाने के लिए चला गया।

जैसे ही युवक नदी में कूदा। वह बहने लगा। उसके साथ में मौजूद लोगों ने उसको बचाने का प्रयास किया। वह उसको नदी में पानी के तेज बहाव होने की वजह से उसको नदी से बाहर नहीं निकाल पाए। इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। फिलहाल युवक की तलाश की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

You cannot copy content of this page