Connect with us

उत्तराखण्ड

इस इलाके में घर में गैस सिलेंडर फटने से तीन लोग घायल 

टिहरी। यहां गुरूवार को एक बड़ा हादसा हो गया। ग्राम कोरदी पट्टी रोनद रमोली में एक घर में गैस सिलेंडर फट गया। इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह थाना लमगांव जनपद टिहरी गढ़वाल में डेल्टा कंट्रोल के माध्यम से सूचना दी गई कि ग्राम कोरदी पट्टी रोनद रमोली में एक घर में गैस सिलिंडर फटने से तीन व्यक्ति घायल हो गए हैं। उक्त सूचना पर तत्काल चौकी सिलारी पर तैनात कर्मचारी मौके पर पहुंचे। गांव वालों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य कर घायलों को तत्काल जिला अस्पताल बोराड़ी भिजवाया गया।

घायलों में बलवीर सिंह नेगी गंभीर रूप से घायल है। हादसे मे बलवीर सिंह नेगी पुत्र कीर्ति सिंह नेगी उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम कोरदी पट्टी रोनद थाना लम्बगांव, रीना देवी पत्नी बलवीर सिंह नेगी उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम कोरदी थाना लम्बगांव, अभिषेक चौहान पुत्र प्रताप सिंह उम्र 19 वर्ष नि. गोदड़ी थाना लम्बगांव घायल हो गए। घायलों में बलवीर सिंह नेगी गंभीर रूप से घायल है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page