Connect with us

उत्तराखण्ड

चोपड़ा गांव में बाघ का हमला, महिला गंभीर रूप से घायल

ब्रेकिंग न्यूज़ | रामनगर
चोपड़ा गांव में बाघ का हमला, महिला गंभीर रूप से घायल

रामनगर। कोटा रेंज अंतर्गत चोपड़ा गांव में मंगलवार को बाघ ने एक महिला पर हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार उमा ऊर्फ रमा देवी पत्नी भुवन चंद पानी भरने गई थीं, तभी अचानक बाघ ने उन पर हमला कर दिया।
महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद बाघ वहां से हट गया। ग्रामीणों ने घायल महिला को तत्काल उपचार के लिए रामनगर के संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया।
घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। वन विभाग की टीम को सूचना दे दी गई है और क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने की जरुरत है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

You cannot copy content of this page