Connect with us

उत्तराखण्ड

घास काट रही महिला पर बाघ ने किया हमला

रामनगर। अल्मोड़ा जिले में घास काट रही एक महिला को बाघ ने हमला कर जख्मी कर दिया। साथ की महिलाओं द्वारा शोर शराबा करने पर बाघ महिला को घायल अवस्था में छोड़कर भाग निकला। महिला को प्राथमिक चिकित्सा केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए रामनगर अस्पताल रैफर किया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। घटना के बाद प्रभावित क्षेत्र में वन विभाग द्वारा सुरक्षा गश्त बढ़ा दी गई है। जानकारी के मुताबिक अल्मोड़ा जिले के सल्ट क्षेत्र के हरड़ा के पास लुहेड़ा गांव की निवासी लीला देवी पत्नी महेंद्र सिंह कंडारी अपनी पुत्री प्रभा व पड़ोस की महिला हेमा देवी के साथ घर के निकट ही पशुओं के लिए घास काट रही थी। इसी बीच झाड़ियों में घात लगाए बैठे एक बाघ ने लीला देवी पर हमला कर दिया। बाघ के इस औचक हमले में लीला देवी जख्मी हो गई। साथ की महिला ने बाघ को देखकर शोर मचाया तो बाघ महिला को जख्मी हालत में छोड़कर भाग निकला। घायल महिला को तत्काल स्थानीय प्राथमिक चिकित्सा केंद्र में इलाज के लिए ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रामनगर अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। मामले में अल्मोड़ा वन प्रभाग की मोहान रेंज के अधिकारी गंगाशरण ने बताया कि घटनास्थल के आस पास वन कर्मियों की गश्त बढ़ा दी गई है। हमलावर बाघ है अथवा गुलदार, इसकी पुष्टि की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page