Connect with us

उत्तराखण्ड

रामनगर:भलौन में बाघ ने एक व्यक्ति को मार डाला!

अलर्ट न्यूज़ | रामनगर
रामनगर वन प्रभाग के कोटा रेंज में बाघ के हमले से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान बिहार निवासी के रूप में की जा रही है, जो यहां पानी की पाइपलाइन बिछाने के काम के लिए आया हुआ था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुड्डू पाठक के फार्म के पास एक नाले के समीप बाघ ने अचानक व्यक्ति पर हमला कर उसे उठा लिया। कुछ दूरी पर उसका शव बरामद किया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। वन विभाग द्वारा आसपास के इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है।
👉 स्थानीय लोगों और कामगारों से अपील है कि वन क्षेत्र के आसपास अनावश्यक आवाजाही न करें और सतर्क रहें।
👉 घटना को लेकर आगे की कार्रवाई और आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है।
(खबर अपडेट की जा रही है…)

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page