Connect with us

उत्तराखण्ड

छेड़छाड़ का विरोध करना युवती को पड़ा महंगा, चाकू से बोला हमला

रुद्रपुर। छेड़छाड़ और पीछा करने का विरोध करने पर युवक ने सिडकुल से ड्यूटी कर लौट रही युवती का रास्ता रोका और उसने युवती को जमीन पर गिरा उसके हाथ और कमर में चाकू घोंप दिया। इससे युवती लहूलुहान हो गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर घायल युवती को पुलिस चौकी ले आई।

जानकारी के अनुसार अटरिया रोड निवासी युवती सिडकुल की एक फैक्टरी में नौकरी करती है। सोमवार शाम वह ड्यूटी से लौट रही थी। सिडकुल ढाल के नजदीक एक युवक पीछे से आया और बाल पकड़कर उसे जमीन पर गिरा दिया। विरोध करने पर युवकने उसके हाथ और कमर में चाकू घोंप दिया। शोर मचने पर लोग एकत्र हो गए। युवक से उनकी धक्कामुक्की भी हुई।

ढाल में मौजूद होमगार्ड ने युवती को बचाया। इस बीच युवक वहां से भागने लगा तो लोगों ने उसे पकड़ लिया। युवती ने पुलिस को बताया कि युवक अक्सर उसका पीछा करता है। सीओ पंतनगर तपेश चंद का कहना है कि मामले की जांच कीजा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page