उत्तराखण्ड
रामनगर में ट्रैक्टर चोरी का खुलासा, दो ईनामी आरोपी गिरफ्तार, चोरी का वाहन बरामद
रामनगर: 70-80 CCTV खंगालने के बाद चोरी का ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद, 10-10 हजार के दो ईनामी गिरफ्तार
रामनगर में ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी मामले में पुलिस ने दो ईनामी आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद किया है। दोनों आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे, जिन पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
जानकारी के अनुसार, 9 मई 2026 को भवानीपुर, रामनगर निवासी बृजमोहन पुत्र कृपाल सिंह ने कोतवाली रामनगर में ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी होने की तहरीर दी थी। शिकायत के आधार पर कोतवाली रामनगर में एफआईआर संख्या 143/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
मामले की जांच के दौरान विशेष टीम का गठन किया गया। जांच में क्षेत्र के लगभग 70 से 80 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज में घटना के बाद दो संदिग्ध चोरी किए गए ट्रैक्टर को ले जाते हुए दिखाई दिए। इसके बाद मैनुअल और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई।
जांच में सामने आया कि आरोपी अतीक और सद्दाम मूल रूप से मुरादाबाद के निवासी हैं और पीरूमदारा क्षेत्र स्थित एक स्टोन क्रेशर में चालक के रूप में कार्य करते हैं।
19 मई 2026 को चेकिंग के दौरान पीरूमदारा क्षेत्र से दोनों आरोपियों को चोरी किए गए ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी:
अतीक पुत्र हफीज निवासी फरीदनगर वार्ड नंबर-7, थाना ठाकुरद्वारा, जनपद मुरादाबाद
सद्दाम पुत्र लड्डन शाह निवासी फरीदनगर वार्ड नंबर-7, थाना ठाकुरद्वारा, जनपद मुरादाबाद
मामले में शामिल पुलिस टीम:
उपनिरीक्षक बीरेन्द्र बिष्ट
कांस्टेबल संजय दोसाद
कांस्टेबल विक्रम सिंह
कांस्टेबल विनीत चौहान




