Connect with us

उत्तराखण्ड

ट्रैक्टर ट्राली में घुसी अनियंत्रित कार, एक की मौत, तीन छात्र घायल

हरिद्वार। हरिद्वार क्षेत्र के देहरादून-दिल्ली हाईवे में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां देर रात अनियंत्रित कार ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई और आधा हिस्सा ट्राली में घुस गया। इससे कार सवार गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के एक छात्र की मौत हो गई। जबकि तीन घायल हो गए। घायलों को अस्पताल भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, घटना देर रात की है। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में बीएएमएस चतुर्थ वर्ष के छात्र हिमांशु मेहर निवासी लामाचौड़ हल्द्वानी, दिग्विजय सिंह निवासी बड़कोट उत्तरकाशी, सुधांशु कुमार निवासी ग्राम विजय नगला, नूरपुर बिजनौर और कुलदीप कुमार निवासी नयाली काशीपुर, जिला सहारनपुर कार से बहादराबाद की तरफ से लौट रहे थे। ज्वालापुर क्षेत्र में हरिलोक तिराहे के पास पहुंचते ही उनकी कार एक ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई।

इस दौरान कार का आधा हिस्सा ट्राली के नीचे घुस गया। चीख-पुकार सुनकर राहगीर रुक गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और कार के अंदर से छात्रों को बाहर निकाला। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि हिमांशु मेहर की मौत हो गई और तीन घायल हैं। जिसमें दिग्विजय सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है। ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

You cannot copy content of this page