Connect with us

उत्तराखण्ड

नैनीताल पुलिस की सतर्कता से सुचारू रही यातायात व्यवस्था, पर्यटकों को मिली राहत

नैनीताल पुलिस की सतर्कता से सुचारू रही यातायात व्यवस्था, पर्यटकों को मिली राहत
पर्यटकों की भारी भीड़ के बीच पुलिस जवान निभा रहे जिम्मेदारी

नैनीताल, 3 जून — पर्यटकों की भारी आमद के बावजूद नैनीताल में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में पुलिस की सक्रियता और तत्परता बड़ी भूमिका निभा रही है। नैनीताल पुलिस के अनुसार, बीते दिनों शहर में उमड़ी भीड़ के बीच ट्रैफिक व्यवस्था को सामान्य बनाए रखने के लिए पुलिस जवान लगातार दिन-रात ड्यूटी पर मुस्तैद हैं।

शहर के प्रमुख मार्गों पर जाम की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई की जा रही है। इसका ताजा उदाहरण आज भवाली-कैंची मार्ग पर देखने को मिला, जहां ट्रैफिक जाम का कारण बना एक डंपर मार्ग में फंस गया था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जेसीबी की मदद से डंपर को तत्काल हटवाया और यातायात को पुनः सुचारू किया।

इसी प्रकार, काठगोदाम के कलसिया पुल पर खराब हुए एक अन्य डंपर को पुलिस कर्मियों और स्थानीय लोगों ने मिलकर धक्का देकर साइड में किया, जिससे वाहनों की आवाजाही दोबारा शुरू हो सकी।

नैनीताल पुलिस का कहना है कि पर्यटक और स्थानीय नागरिक ट्रैफिक नियमों का पालन करें, जिससे सभी को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव मिल सके। पुलिस द्वारा लगातार निगरानी, समय पर हस्तक्षेप और जनसहयोग से ही यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखा जा रहा है।

नैनीताल पुलिस ने सभी नागरिकों और पर्यटकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और किसी भी तरह की असुविधा से बचने के लिए पुलिस के दिशा-निर्देशों का सहयोग करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page