Connect with us

उत्तराखण्ड

शर्मनाकः बाथरूम में नहा रही महिला का मकानस्वामी ने बनाया अश्लील वीडियो, मुकदमा दर्ज

हल्द्वानी। यहां बाथरूम में नहा रही महिला का एक युवक अश्लील वीडियो बनाने लगा। महिला ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी मारपीट पर उतारू हो गया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

मामला बनभूलपुरा थाना क्षेत्र का है। यहां बाथरूम में नहा रही महिला किराएदार का मकान मालिका का पुत्र अश्लील वीडियो बनाने लगा। बताया जाता है कि यह घटना 4 मई की है। जब महिला सुबह करीब 10 बजे अपने बाथरूम में थी, तभी चुपके से मकान मालिक के पुत्र शेर अली ने अपने मोबाइल से उसकी वीडियो बनाने लगा। इस दौरान महिला ने उक्त व्यक्ति को वीडियो बनाते हुए देख लिया, जिसके बाद महिला के विरोध करने वह व्यक्ति उल्टा महिला से मारपीट करने लगा।

पुलिस से शिकायत करते हुए महिला का कहना है कि इस बारे में उसने शेर अली से कहा तो वह मेरे साथ ही गालीगलौज व मारपीट करने लगा। जिसके बाद महिला ने आरोपी के खिलाफ थाना बनभूलपुरा पुलिस को तहरीर दी। इधर थानाध्यक्ष बनभूलपुरा नीरज भाकुनी का कहना है कि महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले में अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page